प्लांट में खड़ी जेसीबी मशीन में कैसे लगी आग, मजदूरों ने बुझायी आग

    प्लांट में खड़ी जेसीबी मशीन में कैसे लगी आग, मजदूरों ने बुझायी आग

    दुमका ( DUMKA) -  जिला के शिकारीपाड़ा थाना के मकड़ा पहाड़ी में माणिक बागड़ी नामक व्यवसायी क्रशर प्लांट में हादसा हुआ. प्लांट परिसर मेंं खड़ी जेसीबी मशीन में आग लग गई. आग कब लगी और कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है. सुबह जब प्लांट परिसर में सो रहे मजदूर की नींद खुली तो जेसीबी को जलता पाया. स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन तब तक जेसीबी मशीन पूरी तरह जल कर बर्बाद हो गया. आशंका जताई जा रही है कि आसमानी बिजली जेसीबी मशीन पर गिरने से यह हादसा हुआ हो. सुबह में मेघ गर्जन के साथ तेज बर्षा भी हुई है. इस बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि सूचना मिली है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. आग लगी या लगाई गई, जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news