आखिर चार साल के बच्चे ने क्या किया गुनाह, भाई ने ही गला रेत कर मार डाला !

    आखिर चार साल के बच्चे ने क्या किया गुनाह, भाई ने ही गला रेत कर मार डाला !

    गुमला (GUMLA) :  सोमवार देर शाम एक  चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप अपने ही सनकी चचेरे भाई पर लगा है. घटना गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मुरूमकेला जोजो टोली गांव की है.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चार साल का बच्चा हर्ष अपने घर के आंगन में खेल रहा था. मां बिलासी कंडुलना खूंटी में रह कर नर्स की ट्रेनिंग ले रही थीं. जबकि हर्ष के पिता अनुप केरकेट्टा घर में ही थे. अचानक 25 साल के सनकी चचेरे भाई ने बच्चे को गोदी में उठा कर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद चाकू से गला रेत दिया. जानकारी के अनुसार हत्या करने के बाद आरोपी भाई भाग कर गांव के दूसरे टोले में पहुंच गया और टांगी लेकर गांव वालों को ललकारने लगा. घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल बन गया. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news