धनबाद में धड़ल्ले से चालू नकली सामानों का कारोबार, भारी मात्रा में नकली हार्पिक, डेटॉल और टाटा प्रीमियम चाय पत्ती बरामद

    धनबाद में धड़ल्ले से चालू नकली सामानों का कारोबार, भारी मात्रा में नकली हार्पिक, डेटॉल और टाटा प्रीमियम चाय पत्ती बरामद

    धनबाद(DHANBAD): निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हार्पिक, डिटॉल और टाटा के नकली प्रोडक्ट को जब्त किया है. इस छापेमारी अभियान में पुलिस के साथ हार्पिक कंपनी, डेटॉल कंपनी एवं टाटा प्रीमियम चाय कंपनी के अधिकारी भी शामिल थे. पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के भालजोरिया स्थित पुरुषोत्तम कुमार साव  के आवास से भारी मात्रा में नकली हार्पिक की बोतलें, डिटॉल हैंड वॉश एवं रैपर तथा टाटा प्रीमियम चाय का रेपर एवं पैकेट जब्त किया है. बार-बार अपना बयान बदलने के कारण निरसा पुलिस पुरुषोत्तम कुमार साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

    जानकारी के अनुसार, उपरोक्त कंपनी के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भालजोरिया स्थित पुरुषोत्तम कुमार साव के आवास में व्यापक पैमाने पर हार्पिक कंपनी के नकली शौचालय साफ करने में इस्तेमाल किए जाने वाले लिक्विड का कारोबार किया जा रहा है. साथ ही नकली डिटॉल के हैंड वास और टाटा प्रीमियम चाय पत्ती का निर्माण कर उसे बाजार में बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर उपरोक्त कंपनी के अधिकारियों ने निरसा थाना के सहयोग से पुरुषोत्तम कुमार साव के आवास पर छापेमारी की.

    छापेमारी में भरी मात्रा में नकली सामान हुआ बरामद

    कंपनी के अधिकारी एवं पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की तो पुलिस और कंपनी के अधिकारी भौचक्के रह गए. पुरुषोत्तम के आवास से हार्पिक कंपनी के नकली 500ml के 650 बोतल एवं खाली 240 बोतल, भारी मात्रा में कंपनी के रैपर और 70 लीटर रॉ मटेरियल बरामद हुआ. वहीं डिटॉल हैंड वॉश के 350ml का 840 बोतल और 240 रैपर और टाटा प्रीमियम चाय के एक सौ ग्राम का 532 नकली पाउच और 960 खाली पाउच, सील करने का इलेक्ट्रिक सील मशीन, बोतल को सील करने वाला हैंड मशीन इत्यादि बरामद हुआ. 

    रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news