बी अवेयर : थोड़ी सी लापरवाही खातों को खाली कर सकती है

    बी अवेयर : थोड़ी सी लापरवाही खातों को खाली कर सकती है

    गुमला (GUMLA) : जिला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा आये दिन होने वाले बैंक फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्टेट बैंक रांची ग्रामीण के जीएम आलोक रंजन ने गुमला पहुंचकर विशेष कैम्प कर लोगों को कई तरह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आये दिन लोग जानकारी के अभाव में लोग अपनी बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी लोगो को दे देते हैं. जिससे उनके बैंक खाते से पैसे की ठगी हो जाती है. उन्होंने बताया कि लोगों को बहुत सी जानकारी नहीं होने के कारण बाद में रोने के अलावा कुछ नहीं बचता है. इस लिए लोग अगर थोड़ा बहुत जागरूक रहें तो आसानी से इस तरह की ठगी से बच सकते हैं. वहीं इस अवसर पर गुमला स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि गुमला के लोग काफी सीधे होने के कारण फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. इस तरह के कैम्प से लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news