धनबाद इवनिंग अपडेट  : एक नजर में देखें धनबाद की दिन भर की खबरें

    धनबाद इवनिंग अपडेट  : एक नजर में देखें धनबाद की दिन भर की खबरें

    धनबाद(DHANBAD) |  जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या करने के मामले के नामजद आरोपी फहीम खान के भांजे प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान  ऊर्फ शौकत खान एवं नन्हे की रेकी करने वाले गॉडविन के खास हीरा ड्राइवर ने सोमवार को नाटकीय ढंग से अदालत में सरेंडर किया.  गॉडविन के अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट  एवं अपर लोक अभियोजक मोहम्मद जब्बार हुसैन की दलील सुनने के बाद धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने गॉडविन एवं हीरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी, तथा उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.  गॉडविन की अग्रिम जमानत अर्जी पूर्व में झारखंड उच्च न्यायालय से 20 अप्रैल को खारिज हो चुकी है.


    धनबाद(DHANBAD) |  झारखंड बार काउंसिल के निर्देश पर अब राज्य के तमाम अधिवक्ता भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.  बार काउंसिल के निर्देश पर सोमवार को झारखंड में धनबाद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक उपाध्यक्ष राजदेव भारती की अध्यक्षता में हुई , बैठक में निर्णय लिया गया कि रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों का विरोध बार एसोसिएशन करेगा और उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई भी करेगा. 

    धनबाद(DHANBAD) |  शराब की एक प्रस्तावित दुकान ने सैकड़ों लोगों को परेशान कर दिया है. सैकड़ों लोग आज सुबह से बिना अन्न -जल ग्रहण किए सांसद, पुलिस ,उपायुक्त, विधायक के पास  गए और अपने बच्चों ,भगवान की दुहाई देकर शराब दुकान उस जगह पर नहीं खोलने का आग्रह किया.  साथ ही साथ चेतावनी भी दी की अगर उन लोगों की बातों को नहीं मानी गई तो जिस दिन दुकान खुलेगी, उस दिन हम धरना देंगे ,प्रदर्शन करेंगे, रोड जाम करेंगे लेकिन शराब की दुकान से  अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे.

    धनबाद(DHANBAD)  | धनबाद शहर का  खूबसूरत 'राजेंद्र सरोवर' को फिर से बदबूदार 'बेकार बांध' मत बनने दीजिए , यह हम नहीं कह रहे हैं- धनबाद के लोगों की यही मांग है लेकिन रखरखाव में जैसी सुस्ती दिखाई जा रही है, लगता है कि समय रहते अगर कुछ नहीं हुआ तो राजेंद्र सरोवर फिर से 'बदबूदार बेकार बांध' बन जाएगा. The Newspost की टीम   रविवार  के हादसे के बाद जब राजेंद्र सरोवर के हालातों को देखने पहुंची तो पाया कि सुरक्षा और रखरखाव का घोरअभाव है.    



    Related News