BREAKING : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी, 5-5 किलो के 3 केन बम बरामद


चाईबासा ( CHAIBASA) - पश्चिमी सिंहभूम चाईबास जिला में टोंटो थाना अंतर्गत भाकपा माओवादियों के विरुद्ध सी०आर०पी०एफ0 197BN की कम्पनी तथा जिला सशस्त्र बल के द्वारा विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. उक्त अभियान के दौरान मटकुलोर के घने जंगलों में पत्थरों के बीच छुपा कर रखे गए 5-5 किलो के 3 केन आई०ई०डी० बरामद किया गया. बी०डी०डी०एस० टीम के द्वारा तीनों आई०ई०डी० केन बम को डिफ्यूज कर दिया. तीनों केन बम को सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ाने के लिए माओवादियों ने लगाया था. लेकिन जवानों की सतर्कता से माओवादियों के मंसूबे पर पानी फिर गया.
रिपोर्ट - अविनाश कुमार, चाईबासा
4+