जमशेदपुर में चोरों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुस कर रहे चोरी, एक गिरफ्तार

    जमशेदपुर में चोरों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुस कर रहे चोरी, एक गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)- शहर के मानगो युवराज एनक्लेव में दिनदहाड़े चोरी करने के नियत से घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई की. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया है, बताया जा रहा है कि 2 की संख्या में चोर एक घर में घुसकर मेन दरवाजा तोड़कर अलमारी तोड़ कर चोरी कर रहे थे कि तभी घर के परिवार वाले पहुंचे और रंगे हाथ चोर कों पकड लिया है. जबकि  मौका देखकर दूसरा चोर ₹50000 रुपये और गहना लेकर फरार हो गया है. इधर घटना के बाद लोग काफी आक्रोश व्याप्त है. दिन दहाड़े चोर चोरी करने के नियत से अब घर में घुस जाकर रहा है तो चोर का मनोबल काफी बढ़ गया है,वहीं चोर के पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है. इधर पुलिस चोर को पकड़ कर घटना की जांच कर पड़ताल कर रही है घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news