अपरेंटिस बेरोजगारों ने बीसीसीएल को दी चेतावनी, कहा - नौकरी दो नहीं, तो ठप कर देंगे उत्पादन

    अपरेंटिस बेरोजगारों ने बीसीसीएल को दी चेतावनी, कहा - नौकरी दो नहीं, तो ठप कर देंगे उत्पादन

    धनबाद(DHANBAD): BCCL के अपरेंटिसों का आंदोलन अब कोल इंडिया के आठों अनुषंगी इकाइयों में फैलेगा. समय रहते अगर बीसीसीएल प्रबंधन ने बेरोजगार अपरेंटिसों  की मांगों पर विचार नहीं किया तो अब आंदोलन तीखा होगा. यह बातें बीसीसीएल मुख्यालय पर धरना के आज सातवें दिन आंदोलनकारियों ने कही. उन्होंने कहा कि जब हम लोगों के पास उम्र थी तो काम कराया गया और जब खत्म हो गई तो हाथ में झंडा लेने को विवश कर दिया गया है. यह कैसी नीति है, कैसी सरकार है और कैसा प्रबंधन है.  

    बता दें कि बीसीसीएल के अपरेंटिस पिछले कई सालों से नियोजन की मांग कर रहे है. उनका कहना है कि बीसीसीएल में उन्होंने प्रशिक्षण लिया है, उन्हें भरोसा भी दिया गया था कि नौकरी दी जाएगी, लेकिन आज पुरानी बातों से प्रबंधन मुकर गया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि बीसीसीएल ने एक नया फंडा खोज निकाला है. आउटसोर्सिंग कर्मियों की संख्या को जोड़कर केंद्र सरकार प्रबंधन बता रहा है कि उनके पास सरप्लस श्रम शक्ति है. सच्चाई यह है कि पिछले कई सालों से अधिकारियों की बहाली तो हुई लेकिन कर्मियों के लिए कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई. आंदोलनकरियों ने चेतावनी दी कि समय रहते अगर प्रबंधन उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है तो महाआंदोलन होगा.  कोल ब्लॉक को बंद कर देंगे, ऐसे में बीसीसीएल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आंदोलनकारियों का दावा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, उनका आंदोलन चलता रहेगा,

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news