अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पीएम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना

    अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पीएम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना

    रांची (RANCHI) - अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पीएम नरेद्र मोदी , राज्यपाल रमेश बेस और मुख्यमंत्री हेमंत सेरेन ने मेहनतकश लोगों को दी शुभकामनाएं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिक और मेहनतकश लोगों को शुभकामना दी है. वहीं राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य और राष्ट्रीय बाल श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. श्रमिकों के कठोर परिश्रम और समर्पण से राष्ट्र समृद्ध होता है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रमिक दिवस पर मेहनतकश लोगों को शुभकामना देते हुए कहा है कि श्रमिकों के योगदान से राज्य और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है.

    नेता-विधायकों ने भी दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी श्रमिक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने श्रमिक दिवस पर सभी को शुभकामना दी है. राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पास में भी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों और मेहनतकश लोगों को बधाई और शुभकामना दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news