मंत्री हफीजुल पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में एफआईआर दर्ज, सीएम से बर्खास्त करने की मांग

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  धार्मिक स्थलों से लाउस्पीकर हटाने और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहे विवाद के बीच सियासी सरगर्मी जोरों पर है. वहीं इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का भड़काऊ बयान सामने के बाद आज जमशेदपुर के साकची थाना में बीजेपी के जमशेदपुर झारखंड के  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी   के खिलाफ जमशेदपुर साकची थाना में एफ FIR दर्ज कराया गया. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह ने किया FIR मुख्यमंत्री से मांग की तुरंत बर्खास्त किया जाए ऐसे मंत्री को.

     सीेएम मंत्री को करें बर्खास्त 

    जमशेदपुर के साकची थाना में भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह ने झारखंड के मंत्री के खिलाफ FIR  दर्ज कराया उन्होंने बताया कि झारखंड के मंत्री गढ़वा में इफ्तार पार्टी के दरमियान जिस भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा की 20 परसेंट और 80 परसेंट की बात कही इस तरह की भाषा से पूरे देश में आग लग सकता है. मंत्री जी आपने तो शपथ ली है कि आप संविधान की रक्षा करेंगे, ऐसा व्यक्ति अगर समाज में आग लगाता है तो ऐसे व्यक्ति को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले उन्हें बर्खास्त करें और हमने जो f.i.r. की है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए.


    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News