अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार , मौके पर ही मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार , मौके पर ही मौत

    खुंटी ( KHUNTI) - जिला अंतर्गत अड़की प्रखंड क्षेत्र के रेकांड स्थित तीखा रेंकाड़ मोड़ पर  भयंकर एक्सीडेंट  अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार  युवक को कुचल डाला जिससे मौके  पर ही दर्दनाक मौत हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सहित बाइक को आधा किलोमीटर दूर हेमरोम बाजार यात्री शेड़ तक घसीटते हुये ले गया जबकि शव से 150 मीटर आगे दुर्घनाग्रस्त बाइक पड़ा हुआ है बाइक का अगला चक्का रेकांड मोड़ पर रोड किनारे पड़ा हुआ था. रेकांड मोड़ दुर्घनाग्रस्त स्थल से शव को अज्ञात वाहन घसीटते हुए ढेर आगे तक आया और कुछ दुरी पर छोड़कर फरार हो गया. घटना दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद रोड़ में  शव के  छोटे छोटे टुकड़े  और खून के धब्बे पड़े हुए हैं. मृतक का पहचान माईलबुरु निवासी जो सयको थाना क्षेत्र से है 19 वर्षीय तेलंगा नाग उर्फ बिरसा नाग जबकि पिता का नाम सिरका नाग बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार तेलंगा नाग उर्फ बिरसा नाग कल गुरुवार की शाम छह बजे मारांगहादा के बिचागुटू में छऊ नृत्य देखने गया था. इधर घटना के बाद घटनास्थल पर अड़की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए खुंटी सदर अस्पताल भेज दिया.

      रिपोर्ट - मुजफ्फर हुसैन खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news