खेती के साथ फलदार पौधे लगाने के लिए किसानों को करें जागरूक, मनरेगा आयुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश

    खेती के साथ फलदार पौधे लगाने के लिए किसानों को करें जागरूक, मनरेगा आयुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश

    रांची(RANCHI)-मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि कार्य में दक्षता हेतु प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है.प्रशिक्षण से कार्य करने की क्षमता विकसित होगी और अच्छे से अपने दायित्वों को पूरा कर सकेंगे. मनरेगा आयुक्त  राजेश्वरी बी शुक्रवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के वितीय वर्ष 2022-23 में सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य के जेएसएलपीएस के सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला आजीविका प्रबंधक,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक,मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी,सहायक परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड  कार्यक्रम पदाधिकारियों को  वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर में दिशा निर्देश दे रही थीं.

    उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें. उन्होंने शतप्रतिशत सीपीटी(पशु रोधक खाई) का कार्य करने का निर्देश दिया.राजेश्वरी बी ने  मिश्रित बागवानी के द्वारा आम जनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि वितीय वर्ष 2022-23 में मिश्रित बागवानी के तहत किसानों को आम, नीबू, अमरूद एवं इमारती पौधा लगावाने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके.
    कार्यक्रम में उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी भी दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news