दुमका में आंधी ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़े घरों के छप्पर तो कहीं उखड़े बिजली पोल

    दुमका में आंधी ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़े घरों के छप्पर तो कहीं उखड़े बिजली पोल

    दुमका (DUMKA) : आज दुमका में लगभग 10 मिनट तक राहत की बारिश हुई और तेज हवा के साथ जमकर ओले गिरे. मिनटों की आंधी से दुमका जिला मुख्यालय में भारी तबाही मचाई. पुराना दुमका स्थित नाग मंदिर के समीप दो घरों के टीन के छप्पर उड़ गए. वहीं समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय के समीप, एनआईसी आफिस के सामने, राजभवन के पास कई पेड़ धराशायी हो गए.  कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए तो कहीं बिजली का पोल उखड़ गए.  फूलो झानो चौक समीप साइनेज सड़क पर गिर पड़ा.  शहर के कई मार्गो पर आवागमन बाधित है.  इस सबके बीच शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी.  कहीं से जान माल के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news