झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम की मार बरकरार, धनबाद और बोकारो में आज हो सकती राहत की बारिश

    झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम की मार बरकरार, धनबाद और बोकारो में आज हो सकती राहत की बारिश

    रांची (RANCHI) : पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के उत्तर पश्चिमी दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर लोग जबकि गिरिडीह जिले में गंभीर लू की की स्थिति बनी रही.  बोकारो जिले में  गर्म रात की स्थिति बनी रही. सबसे उच्चतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस गढ़वा कृषि विज्ञान केंद्र  में  दर्ज किया गया.

    29 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा. राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद के अगले 3 दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

    30 अप्रैल को राज्य में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहेगा. जबकि उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. 1,2 और  3 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गर्जन के साथ राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है.

    4 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे. राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में  कहीं पर वर्षा होने की संभावना है. 5 मई को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यतः साफ रहेगा

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है की 29 अप्रैल को राज्य के राज्य और वी सिंधु पश्चिमी सेना गढ़वा पलामू चतरा कोडरमा गिरिडीह जिले के कुछ स्थानों पर चलने की संभावना है 30 अप्रैल को राज्य के रांची पूर्वी सिंबू सिंबू गढ़वा पलामू तथा जिले में कुछ स्थानों पर चलने की संभावना है 1 मई को राज्य के गढ़वा पलामू जिले में चलने की संभावना है राज्य के पूर्व निकटवर्ती भागों में तेज हवा चलने की संभावना है 2 और 3 मई को राज्य के पूर्वी भाग में तेज हवा चलने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news