जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शुक्रवार  दिनांक 29 अप्रैल जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    मेटाल्सा कंपनी के तालाब में डूबकर  तीन भाइयों की मौत : सरायकेला-गम्हरिया के बालीगुमा के पास मेटालसा कंपनी के अंदर तालाब में डूबकर तीन भाइयों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक दो सगे और उनका चचेरा भाई नहाने गए थे कि एक डुबने लगा. बचाने के क्रम में बाकी दोनों भी डूब गए. मृतकों के नाम-वाहिद, अब्दुल रहमान और मोहम्मद अकबर हैं. (प्रभात खबर)

    जमशेदपुर में पारा 44डिग्री पार, छह साल का अप्रैल का रिकार्ड टूटा : भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जमशेदपुर का पारा गुरूवार को 44.6 डिग्री रहा. यहां अप्रैल में छह साल का रिकार्ड टूट गया. (हिंदुस्तान)

    टायो कर्मचारियों के पीएफ की 75 फीसदी राशि भुगतान करने का आदेश : एनसीएलटी कोलकाता के डिवीजन बेंच में टायो कंपनी के मामले पर सुनवाई हुई जिसमें कर्मचारियों के पीएफ की 75प्रतिशत राशि भुगतान करने का आदेश दिया गया है.वहीं टायो कर्मचारियों के प्रतिनिधि अजय शर्मा ने कहा कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो एक सप्ताह के भीतर टायो के निलंबित बोर्ड और रिजोल्यूशनल प्रोफेशनल के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर करेंगे. (उदितवाणी)

    रतन टाटा ने असम में पीएम की मौजूदगी में दिया भावुक भाषण : असम में सरकार और टाटा के सहयोग से बने कैंसर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रतन टाटा ने भावुक भाषण दिया जिसमें कहा कि मैं अपने आखिरी वर्षों को हेल्थ सेक्टर को समर्पित करता ह़ूं.रतन टाटा ने कहा कि वे हिन्दी नहीं बोल सकते हैं इसलिए अंग्रेजी में बोलेंगे लेकिन बाद में टूटी फूटी हिन्दी में दिल की भावनाओं को रखा. (चमकता आईना)

    बोरिंग कराने के लिए लेनी होगी ननि की अनुमति : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बोरिंग कराने के लिए नगर निगम की अनुमति लेनी होगी नहीं तो 25हजार से लेकर एक लाख तक का जुर्माना वसूला जाएगा.नगर निगम के अपर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.          (न्यू इस्पात मेल)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news