कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शुक्रवार  दिनांक 29 अप्रैल कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं

    लोहा चोरों ने ब्लॉक फॉर कोलियरी के एसीएम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की ब्लॉक फॉर कोलियरी के हाजिरी घर के पास बुधवार की रात लोहा चोरों ने सहायक कोलियरी मैनेजर, एसीएम अभिषेक कुमार जंघेल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा . एसीएम जान बचाकर भागने लगे तो लोहा चोरों ने उन पर पत्थरों से भी प्रहार किया. इससे वह लहूलुहान हो गए .गनीमत यह रही कि  दर्जनों कर्मी वहां पहुंचे तो लोहा चोर भाग निकले. अपराधियों की संख्या 15 20 बताई जा रही है. (प्रभात खबर)

     निरसा में प्रेम में बाधक बनी चाची तो भतीजे ने काट डाला : कालूबथान के सिमुलदन में गुरुवार को पूर्वाहन 10:30 बजे आशीष मंडल ने अपनी चाची बनू मंडल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्यारोपी फरार है. मृतिका के पति फनी भूषण मंडल की शिकायत पर भतीजे आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि बनू मंडल आशीष के प्रेम संबंध में बाधक बन रही थी .मृतका का मायका जामताड़ा के वेवा में है. फनी भूषण तीन भाई हैं, सभी एक ही परिसर में रहते हैं. आशीष का गांव की ही दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम प्रसंग था. (प्रभात खबर)

     चापापुर में ओवर बर्डन ढहने से 3 लोगों के मरने की आशंका : निरसा में  चापापुर आउटसोर्सिंग के पास ओवर बर्डन ढहने से मलबे में दबकर 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है. वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ईसीएल प्रबंधन घटना से इंकार कर रहा है. घटना गुरुवार सुबह की है. चर्चा है कि मारे गए तीनों लोग कांतावन, डूबी और तेतुलिया के हो सकते हैं .घटना की अधिकारिक पुष्टि भले नहीं की गई है लेकिन चर्चा की जानकारी मिलने पर ईसीएल प्रबंधन इसकी जांच के लिए 5 सदस्य टीम का गठन कर दिया है. (प्रभात खबर)

     चोरी रुके तो बीसीसीएल की सेहत सुधर जाएगी : जेबीसीसीआई की चौथी बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से बीसीसीएल, ईसीएल एवं डब्ल्यूसीएल की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा गया था कि ज्यादा वेतन वृद्धि करना संभव नहीं है .जवाब में यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा था कि बीसीसीएल ,ईसीएल में कोयला चोरी पर सिर्फ रोक लगा दे तो 50% वेतन वृद्धि से ज्यादा बचत दोनों कंपनियों को होगी. जेबीसीसीआई की बैठक के बाद कई अन्य नेता इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाल रहे हैं .एक यूनियन नेता तो कहा है कि कोयला चोरी पहले भी होती थी लेकिन अभी चरम पर है .इससे कोयला कंपनियों की आर्थिक सेहत प्रभावित हो रही है. (हिंदुस्तान)

     

     धनबाद में 6 वर्षों में अप्रैल में पहली बार पारा 45 डिग्री पर ,पहले पारा चढ़ते ही दोपहर के बाद होती थी बारिश, इस बार सुखाड़ : बढ़ते तापमान ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तापमान 45 डिग्री तक चढ़ चुका है और अब दिन में घरों से  निकलना मुश्किल हो गया है. बता दें कि 2016 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद इसी साल अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक चढ़ा है. विशेषज्ञ एसपी यादव के अनुसार पिछले 10 वर्षों में ऐसी गर्मी नहीं देखी गई है ,अब तक अप्रैल महीने में तापमान एक सीमा से अधिक होता था तो शाम होते-होते बारिश भी हो जाती थी लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं देखा जा रहा है. (दैनिक भास्कर)

    गोविंदपुर में आईएमए के सचिव डॉ सुशील कुमार के वाहन पर हमला, बाल बाल बचे : तारापीठ में पूजा कर  अपने आवास लौट रहे आईएमए धनबाद के सचिव डॉ सुशील कुमार की एसयूवी पर गुरुवार की शाम 5:00 बजे हमला हुआ. डॉक्टर सुशील अपनी पत्नी के साथ थे .गोविंदपुर मोड़ ,खालसा होटल के समीप उन पर हमला कर दिया गया .हमलावर बाइक पर सवार थे .उनके वाहन का शीशा भी तोड़ दिया .मौके से किसी तरह से जान बचाकर भागे, वही हमलावरों ने उनका किसान चौक तक पीछा भी किया. वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया हालांकि वे सफल नहीं हो पाए. (दैनिक भास्कर)

     दबाना था ब्रेक, बुजुर्ग ने दबा दिया एक्सीलेटर, चार दुकानों में घुसी कार : रणधीर वर्मा चौक  स्थित हनुमान मंदिर के समीप हरी मंदिर रोड की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हादसे में राशन दुकानदार मनोज वर्णवाल को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हरी मंदिर रोड की ओर से बंगाल नंबर की कार रणधीर वर्मा चौक की ओर जा रही थी तभी विनोद मार्केट के पास से रणधीर वर्मा चौक की तरफ मुड़ने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पहले रामचंद्र लिट्टी दुकान में लगे लोहे की जाली तोड़ते हुए राशन दुकान और उसके बाद दो अन्य दुकानों में कार जा घुसी. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news