बिना चुनाव लड़े ही 38 वार्ड पार्षद जीते, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण-पत्र

    बिना चुनाव लड़े ही 38 वार्ड पार्षद जीते, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण-पत्र

    धनबाद(DHANBAD) -   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण में  गुरुवार को प्रत्याशियों के चुनाव नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन पूर्वी टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के रूपन पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनीता हासंदा ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया, इस प्रकार रूपन पंचायत में लगातार दूसरे दिन एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने से पंचायत में अब केवल छह  मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है.  रूपन पंचायत समेत प्रखंड के कुल नौ पंचायतों से कुल 46 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. 

     गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 112 वार्ड सदस्यों में से निर्विरोध चयनित कुल 50 वार्ड सदस्यों में से 38 वार्ड सदस्य प्रमाण पत्र लेने प्रखंड कार्यालय पहुंचे.  उन्हें निर्वाची पदाधिकारी यास्मिता सिंह ने वार्ड सदस्य का प्रमाण पत्र दिया.  लटानी पंचायत से 04, रूपन से 02, रघुनाथपुर से 05, रामपुर से 06, मोहलीडीह से 05, उकमा से 07, चुरूरिया से 09, मैरानवाटांड़ से 04, पाण्ड्रा बेजरा से 08 वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चयनित का प्रमाण पत्र दिया गया. 



    Related News