नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पार्टिशिपेट करेंगे ये दिव्यांग बच्चे , हौसलाआफजाई के लिए पहुंचे पूर्व डिजेबल कमिश्नर

    नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पार्टिशिपेट करेंगे ये दिव्यांग बच्चे , हौसलाआफजाई के लिए पहुंचे पूर्व डिजेबल कमिश्नर

    धनबाद (DHANBAD) : आज  गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के  विशेष स्कूल, पहला कदम में  बिहार के पूर्व डिजेबल कमिश्नर  डॉ शिवाजी का भ्रमण हुआ.  पहला कदम स्कूल के बच्चे  सेरिब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया में 4  मई से 7 मई तक दिल्ली में होने वाले नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022  के लिए शार्ट पुट, एवम 100 मीटर दौड़ के लिए  चयनित हुए है.  शिवजी  उन बच्चो का हौसला अफ़जाई   करने आये थे तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ये बच्चे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराये.   उन्होंने  स्कूल की गतिविधियों को देख   प्रयासो की सराहना की एवम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की  कामना की. 



    Related News