भतीजे ने चाची को काट डाला ! पति ने भाई के बेटे पर लगाया यह आरोप...

    भतीजे ने चाची को काट डाला ! पति ने भाई के बेटे पर लगाया यह आरोप...

    धनबाद (DHANBAD) :  गुरुवार की सुबह एक विवाहित महिला को उसके भतीजे ने पुराने घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामला निरसा के कालूबाथान ओपी  के सिमुलदान का है.

    मृतका के पति फनीभूषण मंडल ने भतीजा आशीष मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है. रोज की तरह मृतका के पति फनीभूषण मंडल दैनिक कार्य के लिए घर से बाहर गए थे.  आरोप है कि उसी समय आशीष मंडल महिला के घर पहुंचा. महिला घर में अकेली थी. आशीष मंडल हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.  सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर भतीजा ने घर में घुस कर चाची को कुल्हाड़ी से मार डाला. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

    रिपोर्ट : बिनोद सिंह ,निरसा, धनबाद 



    Related News