सेहरी, इफ्तार और नमाज हुआ मुहाल, बिजली की किल्लत से रोजेदार बेहाल
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जमशेदपुर को पत्र लिखकर बताया कि रमजान के महीने में एक एक घंटे पर बिजली काटी जा रही है. इसके कारण रोजा रखने वालों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी के मौसम में जमशेदपुर में बहुत अधिक बिजली कटौती के कारण रमजान के महीने में रोजेदारों को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
वहीं सहरी से लेकर इफ्तार और नमाज़ तक और रात को भी बिजली की आंख मिचौली से बच्चे, बुजुर्ग, रोजेदार और स्टूडेंट को बहुत परेशानी हो रही है. बिजली कटौती की वजह से पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही. इसलिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा विभाग से जल्द से जल्द उचित बिजली की आपूर्ति के साथ-साथ जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 पहाड़ी पर जो 200 केवी का ट्रांसफार्मर बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+