कोयलांचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि

    कोयलांचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि

    धनबाद(DHANBAD) । कोयलांचल पत्रकार संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में बुधवार को संघ के वरिष्ठ सदस्य  स्वo गोपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई.  सर्वप्रथम संघ के संरक्षक रामनारायण राय ने  उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि  दी.  तत्पश्चात सभी सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा. मालूम हो कि आज 27 अप्रैल 2021 को कोयलांचल पत्रकार संघ परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य संघ के प्रति समर्पित तथा पत्रकारों के दुःख में हमेशा साथ रहने वाले दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय गोपाल सिंह को खो दिया था.  

    उनके आकस्मिक निधन से संघ परिवार काफी आहत हुआ था.  देखते ही देखते उनके बिना एक वर्ष कैसे बीत गया ,पता ही नही चला.  लगता है जैसे आज भी वह  हमारे साथ है.  उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. संरक्षक रामनारायण राय, रामप्रवेश सिंह, कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन, सीडी मिश्रा, सुनील सिंह, अरुण कुमार, कार्तिक वर्मा, सन्नी शर्मा, गुलज़ार आलम, साधु सिन्हा, बापी दा, जगत नारायण पाठक, आदित्य नोनिया, मनोज कुमार यादव, दिलशाद खान, अखिलेश मिश्रा, श्रवण पासवान, अजित सिंह उपस्थित थे. 



    Related News