जरूरी हो तभी दिन में घरों से निकलें, लू से आप हो सकते हैं बीमार, मौसम विभाग की चेतावनी

    जरूरी हो तभी दिन में घरों से निकलें, लू से आप हो सकते हैं बीमार, मौसम विभाग की चेतावनी

    रांची (RANCHI) : झारखंड पूरी तरह से तप रहा है. राजधानी रांची हो या दूसरा जिला, सभी जगह गर्मी की हालत असहनीय हो रही है. अप्रैल महीने में विगत 5 वर्षों में इतनी गर्मी रांची में नहीं पड़ी थी. मौसम का पारा 42 डिग्री से बाहर चला गया.  फिलहाल दो-तीन दिनों तक इसमें राहत की गुंजाइश नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान पर काले बादल दिखेंगे और बारिश हो सकती है.1 मई से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा रहेगी. वज्रपात और बारिश की संभावना है.

    इन जगहों पर चलेगी तेज हवा 

    मौसम का जिस तरह से मिजाज गर्म है, उसमें यह एडवाइजरी बहुत लाजमी है कि बेवजह दिन में कड़ी धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकलें. इससे वे बीमार पड़ सकते हैं. बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकलें. आवश्यक काम निपटा कर वापस लौट आएं. मौसम विभाग के हिसाब से 1 मई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. 27 अप्रैल को भी कई जिलों में हीट वेव चली है. 28 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,गढ़वा, कोडरमा ,चतरा ,गिरिडीह में लू चलेगी. 29 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news