धनबाद (DHANBAD) : मान्यता के अनुसार नाग- नागिन के जोड़े को देखना लोग शुभ मानते हैं. जंगल या घर के अगल-बगल जोड़े को देखने से भले ही लोगों में दहशत फैल जाती हो, लेकिन राह चलते ऐसा दृश्य दिखे तो लोगों के पैर ठिठक जाते हैं. खासकर जब नाग नागिन प्रेमालाप करते नजर आए, ऐसा दृश्य बड़ा ही रोमांचक होता है और बहुत काम देखने को मिलता है. ऐसा ही एक दृश्य आज सुबह धनबाद के धैया स्थित राहरगोड़ा में देखने को मिला. जंगल- झाड़ से भरी खाली जमीन पर नाग- नागिन का रोमांस लोगों ने अपनी छत और खिड़कियों से देखा. जानकारी के अनुसार दोनों घंटो आलिंगन करते रहे. किंवदंतियों पर भरोसा करें तो नाग नागिन के जोड़े का मिलन का दृश्य को देखना शुभ होता है.
रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

