ट्वीट करके पूछे सरयू राय, किसने दी गृह मंत्री अमित शाह को भ्रामक जानकारी


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सरयू राय का गृह मंत्री अमित शाह को लेकर किया गया ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल कुछ दिनों पूर्व गृह मंत्री वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में भाग लेने बिहार के आरा पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने आज़ादी की लड़ाई के क्रांतिवीर वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि इतिहासकारों ने वीर कुंवर सिंह के साथ न्याय नहीं किया. चारों तरफ इस कार्यक्रम की खबरें छपीं मगर जिस बात की तरफ सरयू राय ने इशारा किया उस पर किसी का ध्यान नहीं गया. सरयू राय ने बेझिझक होकर उस कार्यक्रम को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है--
"बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में जब @AmitShahOffice 1990के दशक के #Congress नेताओं की प्रशंसा कर रहे थे तब मंच पर मंत्री @RKSingh_IAS भी बैठे थे. जिन्होंने प्रशासक के नाते उन नेताओं पर भ्रष्टाचार के संगीन मुकदमे दर्ज किए थे. किसने दी #गृहमंत्री को ऐसी भ्रामक जानकारी?"
अब ये ट्वीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है. साथ ही आम लोग भी इसे पढ़कर चुटकी ले रहे कि क्या भाजपा, क्या कांग्रेस, क्या राज्य सरकार और क्या केन्द्र सरकार बगैर सरयू राय के हमले इन दिनों सभी पर हैं.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर
4+