गांव की सरकार : नक्सली इलाके में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था


लोहरदगा (LOHARDAGA) - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लिया. प्रथम चरण में 14 मई को लोहरदगा जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र और प्रखंड पेशरार और किस्को में मतदान की प्रक्रिया होनी है. ऐसे में नक्सली मंशा पर पानी फेरते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना लोहरदगा एसपी का लक्ष्य बना हुआ है. ऐसे में एसपी नक्सल क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं. एसपी के द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. ताकि पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही सामने ना आए.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+