गांव की सरकार : चुनाव की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का डीसी ने लिया जायजा


रांची (RANCHI ) : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए मतदान की तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बुंडू पहुंचकर जायजा लिया. इस दौरान प्रथम चरण में होने वाले मतदान के निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार बारी बारी से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पदाधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली.
मोरहाबादी से होगा पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच
प्रथम चरण में मतदान के बाद मतदान पेटियों को बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में ही रखा जाना है. बालिका उच्च विद्यालय बुंडू में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू को उपायुक्त ने शास्त्र में पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच मोरहाबादी से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा.
4+