बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, एक ही परिवार के 12 लोग घायल

    बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, एक ही परिवार के 12 लोग घायल

    पलामू (PALAMU) : मोहम्मदगंज- जपला मुख्य पथ  पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया. दुर्घटना में एक ही परिवार के  12 लोग घायल हो गए.  इसमें 6 वर्ष से 10 वर्ष तक के 4 बच्चे भी शामिल हैं.  

    ऑटो ड्राइवर लव कुमार ने बताया कि वह मोहम्मदगांज के बेगमपुरा गांव से एक परिवार को लेकर जपला जा रहे थे. जिन ताड़ के समीप एक बाइक को बचाने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर तीन पलटनिया खा गया. ऑटो पर सवार सभी लोग घायल हो गए.  उन्होंने बताया कि आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया. ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. घायलों में ललिता देवी, सुनील पासवान, गोपाल कुमार, मीना कुमारी, रीनू कुमारी, अभिषेक कुमार, रेणु कुमारी, घूरनी देवी, नंदनी कुमारी, पूनम देवी व चालक अभिषेक कुमार शामिल हैं.

    रिपोर्ट : जफर हुसैन ,पलामू  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news