भगवंत खुबा ने बिजली पर हेमंत सरकार को घेरा, कहा - राज्य सरकार ही नहीं खरीद रही बिजली

    भगवंत खुबा ने  बिजली पर हेमंत सरकार को घेरा,  कहा - राज्य सरकार ही नहीं खरीद रही बिजली

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : केंद्रीय राज्य मंत्री भगवंत खुबा मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे. सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.  जिला प्रशासन के साथ विभिन्न योजनाओं को लेकर जिला परिषद कार्यालय के सभागार में विकास योजनाओं को लेकर बैठक की.

    राज्य सरकार पर बरसे

     मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भगवंत खुबा ने कहा कि केंद्र के पास बिजली की कमी नहीं है.  पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है.  लेकिन राज्य सरकार उसे खरीद नहीं रही है. बल्कि केंद्र पर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.  ऐसे में पीएम मोदी के कार्यों को जनता के पास लाने के बजाय वर्तमान झारखंड की राज्य सरकार केंद्र को ही कोस रही है. भगवंत खुबा ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा को लेकर वे लोहरदगा पहुंचे हैं.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा



    Related News