जमशेदपुर : आधी रात को सड़क पर बवाल काटने वाला नशेरी निकला दरोगा


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - कानून का रखवाला ही अगर पियक्कड़ हो जाए तो लोग किस पर भरोसा करेंगे. लोग किसके सहारे कानून को बचाने की बात करेंगे. ऐसा ही हाल दिखा सोमवार देर रात जमशेदपुर की सड़कों पर जहां बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित दरोगा शराब के नशे में देर रात सड़क पर तांडव करता रहा. पहले तो लोगों को लगा कि कहीं दरोगा किसी एक्सीडेंट का शिकार हुआ है. लेकिन करीब आधे घंटे के नौटंकी के बाद यह पता चला कि यह तो शराब के नशे में चूर है.
नशे में साथी ने खुद को बताया इंस्पेक्टर
दरोगा ने रोड पर जो नौटंकी की, वो की ही, लेकिन इसके साथ ही उनके साथ मौजूद उनका सहपाठी अपने आप को इंस्पेक्टर बता रहा था. यह भी शराब के नशे में धुत था. बता दें कि जो व्यक्ति अपने आपको इंस्पेक्टर बता रहा था, वह भी बिष्टुपुर थाना में दरोगा के पद पर पदस्थापित हैं. वैसे दोनों शराब पीकर सड़क पर तांडव करते रहे और लोग यह समझते रहे कि यह तो एक्सीडेंट का मामला है. लेकिन कुछ देर बाद जब बिष्टुपुर थाना को फोन किया गया और बिष्टुपुर थाना मौके पर पहुंची. इसके बाद जाकर पूरा मामला साफ हुआ. अब आप समझिए कि नशा के खिलाफ अभियान चलाने वाली पुलिस अगर खुद ही नशा करें तो नशेड़ी क्यों नहीं मस्त रहेगा.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+