48 घंटे में हुआ खुलासा : गाड़ियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन लुटेरे

    48 घंटे  में हुआ खुलासा :  गाड़ियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन लुटेरे

    रांची (RANCHI) : पुलिस अपराधी और लूटेरों पर शिकंजा कस रही है. बीआइटी  थाना क्षेत्र से बोलेरो पिकअप लूट  मामले का 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. लूट में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. वहीं लूटी गई पिकअप और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद किया है.

    इस मामले में सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिकंदरी ओवर ब्रिज के पास से कार सवार चार अपराधियों ने रविवार की रात बोलेरो पिकअप को लूट कर फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि लूट के पूर्व अपराधियों ने वाहन चालक और खलासी के साथ मारपीट भी की थी.  जानकारी मिलने पर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की जिसमें सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news