बंगला गीतों के साथ याद की गईं लता दी, पुराने गानों पर झूमे लोग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : बंगला नववर्ष (1429) के उपलक्ष्य में अमलसंघ क्लब, सिदगोड़ा, जमशेदपुर, में क्लब के द्वारा सभी सदस्यों के मनोरंजन हेतु  क्लब के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान संगीत संध्या में सांता बनर्जी एवं उनके शिष्यों अन्वेषा मिश्रा, आयुष मित्रा, अनंदिता घोले, सौर्य श्रीवास्तव, रूपसा सेन गुप्ता, तुहिना बिस्वास ने बिभिन्न बंगला व लतामंगेशकर - किशोर कुमार के कुछ मशहूर पुराने हिंदी गानों की प्रस्तुति दी. रविवार रात आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टीमकन कंपनी के वरीय पदाधिकारी समीरण बनर्जी एवं विशिष्ट अतिथि टीमकन कंपनी के यूनियन के महासचिव विजय यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News