धनबाद बार एसोसिएशन में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, जानिए क्या क्या होंगी सुविधाएं

    धनबाद बार एसोसिएशन में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, जानिए क्या क्या होंगी सुविधाएं

     धनबाद (DHANBAD) : धनबाद बार एसोसिएशन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के निर्माण का भूमि पूजन सोमवार को वैदिक रीति रिवाज से हुआ.  इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव व वरीय अधिवक्ताओं ने  51 नारियल फोड़ पूजा की शुरुआत की.  भूमि पूजन के दौरान धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा  भी उपस्थित थे.  इस मौके पर न्यायाधीश  ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुख -सुविधाओं के लिए भवन निर्माण बहुत आवश्यक था.  धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने  बताया कि बार एसोसिएशन में बने पुराने भवन को तोड़कर मल्टी स्टोरी आधुनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.  इसमें हॉल व चेंबर की पर्याप्त व्यवस्था होगी. लिफ्ट भी लगे रहेंगे. 

    1916 में बना था पुराना  भवन 

    उन्होंने बताया कि  1916 से  पुराने  भवन में बार एसोसिएशन का कामकाज चल रहा था. उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी थी , जिसे बार एसोसिएशन द्वारा बनवाया जा रहा है, जून तक भवन निर्माण कार्य पूरा कर लेने की योजना है.  उन्होंने बताया कि उपायुक्त संदीप सिंह ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि अधिवक्ताओं के लिए बार में सभी आधारभूत संरचना होना आवश्यक है और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में जिला प्रशासन बार एसोसिएशन की पूरी मदद करेगा. महासचिव जितेंद्र कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर बार भवन निर्माण में लोग अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि अधिवक्ता और उनके परिवारों को सभी सुविधाओं से लैस किया जा सके.  उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी अधिवक्ताओं के लिए कैंटीन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा ताकि अधिवक्ताओं को नाश्ते पानी के लिए भी बाहर की दुकानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें हाइजेनिक फूड कम मूल्यों पर मिलेगी. इस मौके पर मुनमुन बाबू , बृजेंद्र प्रसाद सिंह ,कामदेव शर्मा,समीरन पाल, सोमनाथ चौधरी, पंकज प्रसाद , एस एन मुखर्जी , सपन मुखर्जी , हरीश जोशी ,अजय त्रिवेदी, शाहनवाज, हुसैन हैकल, परमेश्वर बारी, मुकुल तिवारी ,अरविंद सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे. 



    Related News