आदिवासी हो समाज युवा महासभा का शपथ ग्रहण समारोह, पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

    आदिवासी हो समाज युवा महासभा का शपथ  ग्रहण समारोह,  पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

    चाईबासा(CHAIBASA): महासभा, कला और संस्कृति भवन, हरिगुटू के परिसर स्थित प्राकृतिक आस्था स्थल देशाउली में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के झारखंड प्रदेश कमिटि का शपथ-ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया. सर्वप्रथम आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सागु सामाड की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक गोवारि किया गया. कार्यक्रम में नवनियुक्त झारखंड प्रदेश कमिटि के पदाधिकारियों को युवा महासभा, केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष महर्षि महेंद्र सिंकु के द्वारा हो भाषा में पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया. इसके साथ ही फूलमाला और पारंपरिक बेंटा (पगड़ी) पहनाकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया. इसके साथ ही प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया.

    शपथ-ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए युवा महासभा के केन्द्रीय कमिटि के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने महासभा की उद्देश्य, नियमावली और विधि-उपविधियों को लेकर सांकेतिक जानकारियां दी.  आचार संहिता के समाप्ति के पश्चात हो समाज के हित में महासभा के सांगठनिक दायित्व और  सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से पुनः चलाये जाने का सामाजिक संदेश दिया. अनुमंडल,प्रखण्ड और ग्राम पंचायत कमिटि के पुर्नगठन प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

    निम्न पदाधिकारियों ने लिया शपथ :-

    सह कोषाध्यक्ष- सुमन पुरती,सांस्कृतिक सचिव - जगन्नाथ हेस्सा, संगठन सचिव - राहुल पुरती, शिक्षा सचिव-  गार्दी कुंटिया, संयुक्त सचिव - सिकंदर हेम्ब्रम, संयुक्त सचिव -   रायसिंह बिरुवा, सदस्य- रामचंद्र सामड,तुलसी बारी,आमंत्रित सदस्य - फूलमती सिरका, मेंजो सवैंया, दिउरी सदस्य- बबलू बिरुवा, युवा साहित्यकार - डांसर बोदरा एवं अन्य नवचयनित पदाधिकारीगण

    इस शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय समिति उपाध्यक्ष इपिल सामाड, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिरुआ, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरुली, सचिव शंकर चातोम्बा,कोषाध्यक्ष शंकर सिदु,जिलाध्यक्ष गलाय चातोम्बा,उपाध्यक्ष जीतसिंह जोजो,सचिव हरिश कुंकल,कोषाध्यक्ष सत्यव्रत बिरूवा,धर्म सचिव बुकुल सिंकू,पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष  शेरसिंह बिरूवा, सदर अनुमंडल अध्यक्ष लक्ष्मण बानरा,अयन सून्डी,बहादुर कालुन्डिया,चाहत देवगम,सिकंदर तिरिया,निर्मल सिंकु,बुधराम चांपिया,अरूण चातोम्बा,भीमसिंह चातोम्बा अन्य लोग मौजूद थे.

    रिपोर्ट: अविनाश कुमार, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news