कार से 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    कार से 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    सरायकेला (SARAIKELA) - खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से 42 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया. हालांकि इस दौरान कार चालक भागने में सफल रहे. जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार गिरफ्त में आए तस्कर का नाम जानीसर अख्तर है और वह कपाली के अलीनगर का रहने वाला है. वहीं पुलिस ने जानीसर अख्तर उसके पास से दो की पैड मोबाइल, एक अल्टो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 CZ- 8635 है, और एक टूटा हुआ टैब बरामद किया है.

    ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान जारी

    मामले के संबंध में एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि यह ब्राउन शुगर मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर में सप्लाई के लिए लेकर जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के भीतर तीसरा मौका है, जब पुलिस को ब्राउन शुगर के कारोबारियों के खिलाफ सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि जिला पुलिस का ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से ऐसे कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की. साथ ही अपने बच्चों को इसकी लत से दूर रखने की नसीहत दी.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news