ट्रक चालक से एक हजार रू0 छीन कर पी रहे थे शराब, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


चाईबासा(CHAIBASA): ट्रक चालक के साथ मारपीट कर पैसा छिनतई के मामले में किरीबुरु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये रविवार को किरीबुरु के दो सेलकर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जेल भेजे गये लोगों में प्रदीप गिरी, संजीत कुमार मिश्रा (दोनों सेलकर्मी), राजेश प्रसाद व मुकेश यादव शामिल है.
पैसे छीन कर लुटेरों ने पी शराब
घटना के बाबत किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने बताया कि 23 अप्रैल को चालक संजय यादव (झाझा, जमुई) ट्रक संख्या (MP09HH-6928) से कुछ सामान लेकर सेल के किरीबुरु खदान आया था. विदित हो कि खदान से वापस लौटने के दौरान किरीबुरु मंगलाहाट के समीप उक्त चारों लोगों ने वाहन रोक चालक से मारपीट की. साथ ही चालक से एक हजार रुपये छीन कर कुछ दूरी पर शराब पी. इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस अधिक्षक व थाना प्रभारी को फोन पर दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुये उक्त चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)
4+