जनसंपर्क के लिए आ रहे प्रत्याशियों को सामना करना पड़ रहा है मतदाताओं की नाराजगी

    जनसंपर्क के लिए आ रहे प्रत्याशियों को सामना करना पड़ रहा है मतदाताओं की नाराजगी

    बोकारो(BOKARO): गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बड़की सिधावारा पंचायत के ग्रामीण आज भी विकास की बाट जोह रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पुराने मुखिया के कार्यकाल के समय पंचायत में जो विकास के कार्य होने चाहिए, वो नहीं हो पाया है. इस बार लोग अपना मत सोच समझकर करेंगे. आज भी यहां के अधिकतर युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर चुके हैं. गांव में पेयजल की विकराल समस्या है. पंचायत विकास से कोसो दूर है. कुएं एवं चापानल सुख चुके हैं. इसलिए जो करेगा पंचायत में विकास के कार्य हमलोग उसे ही अपना मत देंगे. वहीं मुखिया प्रत्याशी नारायण महतो ने कहा कि मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर पंचायत में विकास का कार्य करूंगा.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)  



    Related News