मंत्री ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से 179 विकास योजनाओं का किया शिलांयास

    मंत्री ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से 179 विकास योजनाओं का किया शिलांयास

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम क्षेत्र के लोगों को शनिवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ी सौगात दी है. यहां नगर विकास और 15 वें वित्त आयोग की राशि से कुल 179 विकास योजनाओं की आधारशिला मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखी. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जिस उम्मीद के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनकर मंत्री बनाया, उस विश्वास को कायम रखने के लिए क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है.

    4 महीने के अंदर होगा कायाकल्प

    बता दें कि लगभग 11.70 करोड़ की लागत से पूरे नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प होगा. इसके अलावा 4 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इक्विपमेंट भी नगर निगम को सौंपा गया है. कार्यक्रम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चाहे 15 वें वित्त आयोग की योजना हो, या नगर विकास विभाग या विधायक निधि हर तरह की योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा. वहीं नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि 4 महीने के भीतर सभी योजनाएं धरातल पर दिखने लगेगी.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news