यात्री सावधान..! चलती ट्रेन में चढ़ने से करें परहेज, नहीं तो हो सकते है घटना के शिकार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – रविवार अहले सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. एक यात्री इस्पात एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ रहा था. हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी. लेकिन ट्रेन में चढ़ने के क्रम यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह रेलने ट्रैक पर गिरने ही वाला था कि प्लेटफॉर्म में मौजूद आरपीएफ के एएसआई ए एल रजक ने समय रहते यात्री प्रवंशु शेखर की जान बचा ली. हालांकि घटना में यात्री को हल्की चोटें आई है.

    कैमरे में कैद हुआ पूरा वाक्या

    यात्री की जान बचाने के क्रम में ए एस आई ई भी प्लेटफार्म पर गिर पड़े. हालांकि अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्री की जान बचा ली. वैसे यह सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यात्री मूलतः पूर्वी मिदनापुर के कटाई के रहने वाले बताए जा रहे है. जो इस्पात एक्सप्रेस से खड़गपुर के लिए ट्रेन पकड़ रहे थे. इसी दौरान वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में ट्रेन के पहुंचते ही पानी भरने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे, जहां ट्रेन खुल पड़ी और वे दौड़ कर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में चलती ट्रेन पर जैसे ही चढ़े तभी घटना घटी. फिलहाल यात्री को दूसरे ट्रेन से प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News