डीटीओ ने स्कूल बसों का किया जांच, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने पर दो दर्जन स्कूल प्रबंधको को भेजा नोटिस

    डीटीओ ने स्कूल बसों का किया जांच,  सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने पर दो दर्जन स्कूल प्रबंधको को भेजा नोटिस

    रांची(RANCHI) - जिला परिवहन पदधिकारी, रांची  प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा स्कूल बसों के जाँच के क्रम में वाहनों में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हुए पाये जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक/वाहन स्वामी को कानूनी नोटिस निर्गत किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 21 अप्रैल 2022 को विभिन्न स्कूलों के बसों की जांच की गई थी.

    क्या है नोटिस में

    जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा किस परिस्थिति में विद्यालय के बसों का परिचालन  सर्वोच्च न्यायालय के Road Safety Committee द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है.ऐसी स्थिति में बसों से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन हेतु स्कूल बसों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है.क्यों नहीं आपके विरूद्ध मोटरवाहन अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहित के तहत् कार्रवाई की जाए ? जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने विद्यालय से/के लिए संचालित बसों के सभी कागजातों को अद्यतन करा लें एवं वाहन के परिचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण कर ही बस का परिचालन करें.

    आपको बताएं कि वर्तमान में सभी स्कूल खुल गये हैं एवं सभी बसों का परिचालन नियमित रूप से हो रहा है. पूर्व में भी जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन मालिकों को सभी दस्तावेज पूर्ण/अद्यतन करने हेतु एवं सुरक्षा से संबंधित मानकों को अनुपालन हेतु पत्र दिया गया था.

    निम्नलिखित विद्यालयों को निर्गत किया गया नोटिस:

    1. BISHOP WESTCOTT GIRLS SCHOOL
    2.    BRIDGE FORD SCHOOL
    3.     CAMBRIAN PUBLIC
    4.     DAV BARIATU
    5    . DAV DHURWA SEC -2
    6    .DAV kapildev
    7.    Delhi Public School
    8.    FIRAYALAL PUBLIC SCHOOL
    9.    J K INTERNATIONL
    10.    JAWAHAR VIDYA MANDIR
    11.     KAIRALI SCHOOL
    12.     LORETO CONVENT
    13.     MANAN VIDYA
    14.     METAS ADVENTIST
    15.     NEW CAMBRIAN PUBLIC SCHOOL
    16.     SACRED HEART
    17.     SAPPHIRE INTERNATIONAL 
    18.     SARASWATI SHISHU VIDYA MANDIR
    19.     SARLA BIRLA 
    20.    ST FRANCIS SCHOOL
    21.    ST MICHEAL SCHOOL
    22.    ST. THOMAS
    23.    TENDER HEART
    24.    VIVEKANAND VIDYA MANDIR


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news