29 अप्रैल को आंदोलन की तैयारी में जुटे कोयलांचल के भाजपाई, सरकार पर साधा निशाना


धनबाद(DHANBAD) - भाजपा जिला मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जिला महानगर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई.इस बैठक में,जिले के पदाधिकारीगण,प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य,मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चे के जिला अध्यक्ष,मंडल के अध्यक्ष,मंडल के पालक,मंडल के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा वर्तमान झारखंड सरकार में धनबाद सहित पूरे प्रांत में अराजकता का माहौल है.सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.
कई सरकारी योजनाएं बंद
विकास के कार्य अवरुद्ध है.रघुवर दास की सरकार के कई महत्वपूर्ण योजना जिससे जनता को लाभ हो रहा था,बंद कर दिया गया.महिला सशक्तिकरण की दिशा में ₹1 में संपत्ति की रजिस्ट्री भाजपा सरकार में हो रही थी, जिससे हजारों की संख्या में माताओं और बहनों को लाभ प्राप्त हुआ था.उसे बंद कर दिया.झारखंड में कृषि और किसान को उन्नति प्रदान करने के लिए जो योजनाएं भाजपा सरकार में चल रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया. जो वायदे रोजगार प्रदान करने के लिए किए गए थे.उसे पूरा नहीं किया गया और जब अपनी जायज मांग को प्राप्त करने के लिए रांची में कोई लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखता है.तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है हेमंत सरकार जनता को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध कराने में बुरी तरह से असफल रही है.
खनिज संपदा की हो रही लूट
हेमंत सरकार ने जनता के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया.आप सभी हेमंत सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें.
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा की झारखंड की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है.आए दिन डकैती, हत्या, लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। खनिज संपदा का लूट हो रहा है.इस भीषण गर्मी में आम जनता विद्युत संकट से जूझ रहा है. पेयजल की समस्या से जनता परेशान है,लोगों को ठीक ढंग से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.इस भीषण गर्मी में ट्रैफिक समस्या से जनता परेशान है.स्कूली बच्चे भी इस गर्मी में जाम की समस्या के कारण स्कूल से लौटते समय काफी परेशान हो रहे हैं.ऐसे में भारतीय जनता पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 29 अप्रैल को आंदोलन करेगी. जिला परिषद मैदान से चलकर नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी.आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा.
आंदोलन की तैयारी
29 अप्रैल को होने वाले आंदोलन कार्यक्रम के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही संयोजक और सह संयोजक के रूप में शरद महतो और अखिलेश सिंह रहेंगे.जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की प्रत्येक महीने मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शक्ति केंद्रों की बैठक और बूथ स्तर तक की बैठक निश्चित समय पर हो जाने चाहिए. ताकि प्रत्येक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का संगठन सक्रिय और मजबूत बना रहे.
इस बैठक में धनबाद जिला महानगर के सभी मंडल के बूथ समिति की नियुक्ति तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के लिए प्रदेश के द्वारा नामित नीरज यादव,ब्रज दूबे, राकेश चौबे, मुकेश राय धनबाद उपस्थित थे.बैठक का संचालन जिला महामंत्री नितिन भट्ट धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने किया.बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल,रमेश राही,महावीर पासवान, महेंद्र शर्मा,मानस प्रसून,वीरेंद्र हांसदा ,उमेश यादव,कंचन चौरसिया,पूनम महतो,मिल्टन पार्थ सारथी,सुशील सिंह,जयप्रकाश सिंह,प्रीतपाल सिंह आजमानी, राजकिशोर जेना,लल्लन मिश्रा, गौर चंद बावरी,अनिल सिन्हा,नौशाद,रीता प्रसाद,सीमांत उरांव,चंद्रशेखर मुन्ना,चुन्ना सिंह,अखिलेश सिंह,रवि सिन्हा,रामदेव महतो,सुप्रभात कुमार, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे .
4+