बेरमो और हुसैनाबाद में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गई


बोकारो ( BOKARO ) - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप मे धूमधाम से करगली बाजार में मनाई गई. कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को पराजित कर देश ही नहीं दुनिया में यह एहसास दिलाया कि अदम्य साहस व शक्ति के बल पर किसी उम्र में जंग जीती जा सकती है.वर्तमान समय में युवाओं को उनके साहस, पराक्रम व वीरता से प्रेरणा लेना चाहिए.अंग्रेजों के खिलाफ कुंवर सिंह को 23 अप्रैल 1857 को विजय प्राप्त हुई थी. इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है.1857 के अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह की वीरता इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है. इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह पूर्व सांसद गिरिडीह रविंद्र कुमार पांडे सीसीएल ढ़ोरी जीएम एमके अग्रवाल बीएमएस उपाध्यक्ष रविंद्र मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि कुमार सिन्हा रोशन कुमार सिंह इंद्रजीत मुखर्जी धीरज पांडे राजू सिंह का मुख्य योगदान रहा.
पलामू में भी मनाया गया कुंवर सिंह जयंती
पलामू के हुसैनाबाद में भी वीर कुअंर सिंह जी का जयंती मनाया गया .आज स्वतंत्रता के महानायक क्षत्रिय कुल गौरव, महान सेनानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी का जयंती सह विजयोत्सव मनाया गया ।,इस अवसर पर क्षत्रिय जागृति मंच हुसैनाबाद के सम्मानित सदस्यों ने बाबू कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान किया . इस अवसर पर मंच के सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुये.
रिपोर्ट - प्रकाश कुमार / एसके चंदेल, बेरमो, हुसैनाहबाद
4+