नया जमशेदपुर शहर बसाने की बिल्डरों ने उठायी मांग, मंत्री ने कहा सरकार स्तर पर करेंगे हर मदद

    नया जमशेदपुर शहर बसाने की बिल्डरों ने उठायी मांग, मंत्री ने कहा सरकार स्तर पर करेंगे हर मदद

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -   जमशेदपुर के बिल्डरों ने शहर से बाहर नया जमशेदपुर शहर बनाने की दिशा में मंत्री से मदद मांगा है.. ग्रामीण क्षेत्रो में बिल्डर शिप को कायम करने की दिशा में मंत्री बन्ना गुप्ता ने भरोसा दिया. मंत्री ने कहा कि हर कमियों को दूर करते हुए सरकार की हर मदद देने की दिशा में किया जाएगा प्रयास.  .जमशेदपुर शहर में बिल्डर एसोसिएशन जमशेदपुर की अहम बैठक हुई, इस बैठक में बिल्डर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष प्रभाकर कुमार को चुना गया, वही इस बैठक में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को शामिल होते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दिया, इस दौरान जमशेदपुर के तमाम बिल्डर मौजूद रहे, बिल्डरों ने अपनी कई समस्याओं को अपने स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बताई, मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी समस्याओं को दूर करने का जल्द से जल्द आश्वासन दिया, वही बिल्डर एसोसिएशन का अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद कई बिल्डरों की स्थिति ठीक नहीं है, वही जमशेदपुर शहर काफी अच्छा शहर है बावजूद यह निवेशक इसलिए नहीं आते हैं कि यहां एयरपोर्ट नहीं है अच्छा अस्पताल नहीं है यूनिवर्सिटी नहीं है जिसके कारण से शहर के लोग अब बाहर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं हालांकि मंत्री के आश्वासन के बाद हमें उम्मीद है कि यह फैसिलिटी मिलने के बाद हमारे शहर के व्यापार और मजबूत होंगे जहा शहर से लेकर गांव तक बिल्डरों का काम होगा. 

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news