तेज रफ़्तार हाईवा ने ली बीसीसीएलकर्मी की जान 

    तेज रफ़्तार हाईवा ने ली बीसीसीएलकर्मी की जान

    धनबाद (DHANBAD) : झरिया -बलियापुर मुख्य मार्ग पर एओ सीपी के समीप आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक बीसीसीएलकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बाइक से मृतक ड्यूटी पर जा रहा था कि अचानक हाईवा की चपेट में आ गया.  हाईवा उससे रौंदते  हुए आगे निकल गया. आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया है.  सूचना मिली है कि हाईवा को आगे जाकर पकड़ लिया गया है.  मृतक पुरुलिया का रहने वाला था, कुइयां  में बीसीसीएल के आवास में रहता था.  मृतक का नाम लखिकांत मांझी बताया जा रहा है. 



    Related News