ऊर्जा सचिव से "आप" की मुलाकाता, दर्द -ए-बिल का किया इजहार

    ऊर्जा सचिव से  "आप" की मुलाकाता, दर्द -ए-बिल का किया इजहार

    रांची (RANCHI)  : आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ऊर्जा सचिव सह जे यू वी एन एल के सीएमडी अविनाश कुमार से मुलाकात की.  बिजली विभाग द्वारा लोगों को विलंब से दिए जा रहे बिजली बिल पर प्रतिनिधिमंडल ने आपत्ति जतायी. कहा कि इसके कारण मासिक खपत के आकलन में  गड़बड़ी हो रही है.  मासिक 400 यूनिट बिजली खपत पर मिलने वाली सब्सिडी लाभ से लोग वंचित रह जा रहे हैं. बिजली बिल में की जा रही इस गड़बड़ी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी ने निम्नलिखित मांग की -

    1. बिजली बिल में खपत आकलन में की जा रही इस गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए.

    2. बिजली बिल खपत आकलन में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कारवाई की जाए.

    3. बिजली बिल खपत आकलन में हुई इस गड़बड़ी से बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त रकम की वापसी सभी पीड़ित बिजली उपभोक्ताओं को की जाए.
    4. कोविड-19 महामारी के बाद उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए बिजली बिल में दी जा रही सब्सिडी को यथावत जारी रखा जाए.

    प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह और एनके चौबे, प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, रांची जिला सह प्रभारी संतोष कुमार, दीपक रूपक एवं अन्य उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news