अवैध कोयले से लदे 8 ट्रक जब्त,  10 ड्राइवर-खलासी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

    अवैध कोयले से लदे 8 ट्रक जब्त,  10 ड्राइवर-खलासी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गिरिडीह (GIRIDIH) -  जिले में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है.  गुरुवार की देर रात्रि अलग अलग जगहों से अवैध कोयला लदे कुल आठ ट्रक जब्त किए गए. सात ड्राइवर और 3 खलासी भी पुलिस के हत्थे चढ़े.

    पुलिस ने सभी ट्रकों के ड्राइवरों, मालिकों, खलासी और इस अवैध कारोबार में संलिप्त आपूर्तिकर्ता क्रमशः वीरा इंटरप्राइजेज, मेसर्स झारखंड बिहार ट्रेडर्स, शिवशंकर कोल कोक सप्लायर और मेसर्स केजीआर ट्रेडिंग के मालिकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार सभी 10 लोगों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया. सभी आपूर्तिकर्ता धनबाद जिले के हैं. शुक्रवार को एसडीपीओ डुमरी मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की. बताया कि सभी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

     

     

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

     



    Related News