कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने कसी कमर , वैक्सीनेशन से जांच तक के लिए दिखाएगा सख्ती

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने कसी कमर , वैक्सीनेशन से जांच तक के लिए दिखाएगा सख्ती

    धनबाद (DHANBAD) : वैश्विक महामारी की संभावित चौथी लहर को लेकर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में शुक्रवार को सभी सरकारी संस्थान के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचने के लिए सभी संस्थान अपने यहां कैंप लगाकर टीकाकरण में तेजी लाएं, संस्थानों के कर्मी और उनके परिजनों का शत प्रतिशत टीकाकरण करें.  

    बाहर से आने पर कराएं जांच

    संस्थान में यदि कोई कर्मी या उनके परिजन बाहर से आते हैं तो उनकी निश्चित रूप से कोविड जांच करें, जांच के लिए सभी आवश्यक सहयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराया  जाएगा. उन्होंने सभी संस्थानों को कोविड माइक्रो प्लान बनाने, अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर सहित अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच करने, कर्मियों को प्रशिक्षण देने और मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया.

    ये हुए शरीक

    बैठक में उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ विकास कुमार राणा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बर्नवाल, पीजी ब्लॉक, कैथ लैब, सदर अस्पताल, आईडीएसपी के सदस्य, आईआईटी आईएसएम, बीआईटी सिंदरी, एमपीएल, एसीसी, डीवीसी, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल अस्पताल सहित अन्य सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news