धनबाद : किन्नरों ने रमजान पर कर दिया कुछ ऐसा कि बन गए सबकी प्रेरणा

    धनबाद : किन्नरों ने रमजान पर कर दिया कुछ ऐसा कि बन गए सबकी प्रेरणा

    धनबाद (DHANBAD) : रमजान के पवित्र महीने में  जामाडोबा आवास पर  झारखंड प्रदेश किन्नर समाज की अध्यक्ष छमछम देवी ने शुक्रवार  को गरीबों की सेवा की.  क्षेत्र के जरूरतमन्द दर्जनों गरीब व लाचार लोगों  के बीच  वस्त्र, अनाज और सहायता राशि का वितरण किया. 

    त्यौहारों पर करते मदद व सेवा

    किन्नरों ने कहा कि समाज की ओर से हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली व रमजान के मौके पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.   प्रत्येक शुक्रवार को भी सेवा भाव से लोगों की मदद की जाती है. कहा कि रमजान व अन्य त्यौहार का विशेष महत्व है.  कोरोना के कारण दो वर्षों तक गरीब परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.  इस तरह का आयोजन यजमानों की खुशी और देश में सुख-शांति के लिए किया जाता है.  इससे समाज को भी सुकून मिलता है, मौके पर रेखा किन्नर, श्‍वेता किन्नर समेत समाज के अन्‍य लोग मौजूद थे. 



    Related News