अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर : हटायी गईं रेलवे के ज़मीन पर बनी अवैध दुकानें , तोड़े गए मकान

    अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर :  हटायी गईं रेलवे के ज़मीन पर बनी अवैध दुकानें , तोड़े गए मकान

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - रेलवे के द्वारा लोहरदगा के कोर्ट रोड और मैना बगीचा सहित अन्य इलाकों में लगातार अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रेलवे की जमीन पर बनायी गई अवैध दुकान, मकान या अन्य कार्यों को पूरी सख्ती के साथ हटाया जा रहा है.

    महत्वपूर्ण प्लेटफार्म

    बता दें कि रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा रेलवे स्टेशन होते हुए होना है. इसी निमित्त सुविधाओं को और बढ़ाने की दिशा में रेलवे के द्वारा लोहरदगा में काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में रेलवे विभाग के द्वारा अपनी जमीन पर किए गए आमजनों के द्वारा अतिक्रमण को हटाया. हालांकि आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी का कहना है कि यह एक सामान्य रूटीन है. वहीं जानकारी के अनुसार आने वाले समय में लोहरदगा में कई और कंस्ट्रक्शन के कार्य होने हैं.  लोहरदगा रेलवे स्टेशन आने वाले समय में महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बनने जा रहा है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news