लौह नगरी में झमाझम हुई बारिश, चिलचिलाती धूप में लोगों के मिली राहत

    लौह नगरी में झमाझम हुई बारिश,  चिलचिलाती धूप में लोगों के मिली राहत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – तेज़ गर्मी जहां लोगों को तपा रही है. इसी बीच जमशेदपुर समेत आसपास के कई इलाकों में गुरुवार की शाम मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई. बारिश के साथ चली तेज हवा ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई. अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण पारा में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई.

    सीजन की सबसे तेज़ बारिश

    तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई. लगभग 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चली और बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार और भी बारिश होने की सम्भावना है. वहीँ अप्रैल माह के बीच-बीच में मौसम परिवर्तन होने का पूर्वानुमान है. अचानक आई. इस तेज बारिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजार से भी लोग जल्द घर की ओर निकल आए.  तेज बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है. इस बरसात को इस सीजन में अब तक की सबसे तेज बारिश मानी जा रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News