टुण्डी में 7 महिला समेत कुल 13 मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    टुण्डी में  7 महिला समेत कुल 13 मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    धनबाद(DHANBAD) -  पूर्वी टुण्डी प्रखंड कार्यालय में  गुरुवार को कुल 13 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये , जिनमें 7 महिला एवं 6 पुरुष  शामिल है.  गुरुवार को रघुनाथपुर पंचायत से केंदुली मुर्मू,मानकी हेम्ब्रम, सुचिल मराण्डी जबकि चुरूरिया पंचायत से सरफुद्दीन अंसारी, सुरेश मुर्मू लटानी पंचायत से रामेश्वर मराण्डी, नित्यानंद मंडल, विनोद कुमार रामपुर पंचायत से कुशमी देवी, रूपन से काशीनाथ हांसदा, उकमा से निर्मली सोरेन, पाण्ड्रा बेजरा से समीना बीबी तथा मैरानवाटांड़ पंचायत से खोमा मोदक ने मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन किया. 

    गुरुवार को मुखिया प्रत्याशी के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीद की.  निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने बताया कि मुखिया पद के लिए बिक्री हुए कुल 48 आवेदनों के अनुसार अभी तक कुल 32 मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा किया है जबकि बाकी बचे 16 प्रत्याशियों के पास नामांकन पत्र जमा करने का समय दो दिनों तक शेष है. 



    Related News